Bihar में बारिश और बिजली गिरने का Yellow Alert, अगले 5 दिनों तक झमाझम बारिश की चेतावनी

Bihar: बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट केवल एक दिन के लिए नहीं है

Bihar: बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 जुलाई को राज्य के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट केवल एक दिन के लिए नहीं है, बल्कि 5 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, 31 जुलाई को बिहार के अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण समेत कुल 25 जिलों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अनुमान है। पटना में बादल छाए रहेंगे और शाम के समय हल्की बारिश होने की उम्मीद है। समस्तीपुर में पिछले 24 घंटों में 11.64 मिमी बारिश दर्ज की गई है और वहां आगे भी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने लोगों को खास तौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी है। अलर्ट वाले जिलों में रहने वाले लोगों को बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास शरण न लेने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मानसून एक बार फिर बिहार के बड़े हिस्सों में सक्रिय हो रहा है। हालांकि, आंकड़ों के मुताबिक 31 जुलाई तक बिहार में मानसून की बारिश में 42 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।