Bihar के 32 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया Yellow और Orange Alert
Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे राज्य के 32 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट और कुछ जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिन
Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है जिससे राज्य के 32 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों के लिए येलो अलर्ट और कुछ जगहों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक 28 जुलाई को बिहार के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण मानसून की गतिविधियां बढ़ गई हैं। पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया, सीवान, सारण और वैशाली समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने वाला है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है और कुछ जगहों पर यह 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।
IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बारिश और तूफान के दौरान खुले मैदानों में जाने से बचें और ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों या ओवरहेड पावर लाइनों से दूर रहें। किसानों और बाहर यात्रा करने वाले लोगों को ताजा मौसम अपडेट देखते रहने को कहा गया है। यह बारिश 29 और 30 जुलाई तक भी जारी रह सकती है और 1 अगस्त तक उत्तर और पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा।