Bihar में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत 20 जिलों में वज्रपात की चेतावनी, औरंगाबाद और रोहतास में ज्यादा खतरा

Bihar: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब के कारण बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने सोमवार, 6 जुलाई को पटना समेत राज्य के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे राज्य के कई ह

Bihar: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब के कारण बिहार के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने सोमवार, 6 जुलाई को पटना समेत राज्य के 20 जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे राज्य के कई हिस्सों के लिए भारी रहने वाले हैं।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, राज्य के 20 जिलों में झमाझम बारिश के साथ बिजली गिरने यानी ठनका की आशंका है। इसमें राजधानी पटना भी शामिल है। विशेष रूप से औरंगाबाद, रोहतास और भभुआ के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।