Bihar में मानसून सक्रिय, पटना समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना, 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Bihar: बिहार में मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार, 3 जुलाई को पटना समेत राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ

Bihar: बिहार में मानसून के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। शुक्रवार, 3 जुलाई को पटना समेत राज्य के कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटे लोगों के लिए भारी रह सकते हैं।

राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात यानी बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मानसून की इस सक्रियता के कारण आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।