Bihar में कल भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, चंपारण से कटिहार तक मौसम होगा खराब
Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है जिससे आने वाले समय में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 23 जुलाई के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है जिसमें राज्य के कई हिस्सों में झमा
Bihar: बिहार में मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो रहा है जिससे आने वाले समय में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने 23 जुलाई के लिए ताजा बुलेटिन जारी किया है जिसमें राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक कल राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात होने की पूरी संभावना है। उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के तेवर ज्यादा सख्त रह सकते हैं और वहां ज्यादा असर देखने को मिलेगा। यह असर चंपारण से लेकर कटिहार तक के विस्तृत क्षेत्र में महसूस किया जाएगा।
बारिश के साथ-साथ हवाओं की रफ्तार भी बढ़ेगी और करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। आम लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें क्योंकि वज्रपात की प्रबल संभावना जताई गई है।