Bihar में कल भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अररिया और किशनगंज समेत 4 जिलों में IMD की चेतावनी
Bihar: बिहार में मानसून की चाल बदल गई है जिससे आने वाले समय में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 अगस्त को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। इस मौसम ब
Bihar: बिहार में मानसून की चाल बदल गई है जिससे आने वाले समय में कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 अगस्त को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। इस मौसम बदलाव का असर आम जनजीवन पर पड़ सकता है।
IMD पटना के मुताबिक 2 अगस्त को अररिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इसके अलावा राज्य के कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वज्रपात यानी बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने को कहा गया है।