Bihar: 8 और 9 जुलाई की रात बंद रहेगा विक्रमशिला सेतु, IIT पटना की टीम करेगी निरीक्षण; एडवाइजरी जारी
Bhagalpur: अगर आप 8 या 9 जुलाई की रात को विक्रमशिला सेतु से यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। प्रशासन ने इन दो रातों में पुल पर वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह फैसला पुल की तकनीकी जांच क
Bhagalpur: अगर आप 8 या 9 जुलाई की रात को विक्रमशिला सेतु से यात्रा करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। प्रशासन ने इन दो रातों में पुल पर वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी है। यह फैसला पुल की तकनीकी जांच के लिए लिया गया है ताकि भविष्य में इसे स्थायी रूप से ठीक किया जा सके।
जिला प्रशासन के मुताबिक, 8 जुलाई और 9 जुलाई 2026 की रात 10:00 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 5:00 बजे तक विक्रमशिला सेतु सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस दौरान IIT Patna की एक एक्सपर्ट टीम पुल का बारीकी से निरीक्षण करेगी। फिलहाल पुल पर बेली ब्रिज (अस्थायी पुल) बना हुआ है, जिसकी जगह अब स्थायी पुनर्स्थापन कार्य की योजना बनाई जा रही है। इसी के तकनीकी पहलुओं को समझने के लिए यह निरीक्षण किया जा रहा है।
ट्रैफिक डीएसपी संजय कुमार और जनसंपर्क पदाधिकारी सह डीसीएलआर सदर अपेक्षा मोदी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। प्रशासन ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस समय के दौरान पुल का इस्तेमाल न करें और दूसरे रास्तों का चुनाव करें। ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ें ताकि जाम की स्थिति न बने।
बता दें कि पिछले 3 मई को विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा खराब हो गया था, जिसके बाद BRO ने वहां बेली ब्रिज बनाया था। 7 जून से इस पर हल्के वाहनों का चलना शुरू हुआ था। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2 जुलाई को मरम्मत कार्यों की समीक्षा की थी और अधिकारियों को 30 नवंबर 2026 तक आरसीसी स्लैब की पूरी मरम्मत करने का टारगेट दिया है।