Bihar: किसान की बेटी बनी DSP, वैशाली की आस्था ने पहले ही प्रयास में क्रैक किया BPSC

Bihar/Vaishali: वैशाली जिले के जंदाहा ब्लॉक के लोमा गांव की रहने वाली आस्था शांडिल्य ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। किसान की बेटी आस्था ने अपने पहले ही प्रयास में 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने

Bihar/Vaishali: वैशाली जिले के जंदाहा ब्लॉक के लोमा गांव की रहने वाली आस्था शांडिल्य ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। किसान की बेटी आस्था ने अपने पहले ही प्रयास में 70वीं BPSC संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने इस परीक्षा में 63वां रैंक हासिल किया है और अब वह DSP बनेंगी।

आस्था के पिता धर्मेंद्र कुमार चौधरी एक किसान हैं और उनकी माता संजू कुमारी गृहणी हैं। आस्था ने अपनी शुरुआती पढ़ाई यानी मैट्रिक तक की शिक्षा लोमा के बेस्ट मॉडल पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने पटना के मगध महिला कॉलेज से ग्रेजुएशन और ए.एन. कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली।

उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद आस्था ने पटना में ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की थी। उनकी इस सफलता से इलाके के अन्य छात्र-छात्राओं में भी काफी उत्साह है। यह खबर उनके गांव और जिले के लिए गर्व की बात है।