Bihar के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की बंपर भर्ती, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन, 7000 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति

Bihar: बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बंपर भर्ती की तैयारी चल रही है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC)

Bihar: बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बंपर भर्ती की तैयारी चल रही है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (BSUSC) जल्द ही इसके लिए विज्ञापन जारी कर सकता है, जिससे हजारों योग्य उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिलने का मौका मिलेगा।

बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष प्रो. गिरीश कुमार चौधरी ने बताया कि नियमित असिस्टेंट प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया सितंबर महीने से शुरू की जाएगी। आयोग ने सभी राज्य विश्वविद्यालयों से खाली पदों का ब्योरा मांगा है। कई यूनिवर्सिटीज ने आरक्षण रोस्टर के हिसाब से अपनी रिक्तियां भेज दी हैं, जबकि जिन संस्थानों ने अब तक जानकारी नहीं दी है, उन्हें जल्द भेजने का निर्देश दिया गया है। जैसे ही सभी विश्वविद्यालयों से अंतिम आंकड़े मिल जाएंगे, आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इस भर्ती के जरिए स्थायी नियुक्ति के लिए 7000 से अधिक पदों को भरा जा सकता है, हालांकि कुछ रिपोर्टों में यह संख्या 9500 से ज्यादा बताई जा रही है। इस भर्ती में 211 नए डिग्री कॉलेज भी शामिल होंगे। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और योग्यता आधारित रखा जाएगा।

विवरण जानकारी
संभावित विज्ञापन तिथि सितंबर 2026
कुल संभावित पद 7000 से 9500+
चयन का आधार लिखित परीक्षा (नया परीक्षा पैटर्न)
कुल अंक 200 अंक
लागू नियमावली जुलाई 2026 की नई नियमावली
संभावित परीक्षा SLET या SET का आयोजन हो सकता है

बता दें कि नियमित भर्ती के साथ-साथ संविदा असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति भी की जाएगी। वहीं, 2451 संविदा सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है। इनके कॉलेज का आवंटन हो चुका है और 10 अगस्त तक जॉइनिंग का पूरा प्रोग्राम जारी किया गया है।