Bihar में PM मोदी का मंदिर बनाएंगे किन्नर, ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव

Bihar: बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने का फैसला किया है। बुधवार, 29 जुलाई 2026 को बोर्ड की पहली आधिकारिक बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। यह कदम

Bihar: बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर एक मंदिर बनाने का फैसला किया है। बुधवार, 29 जुलाई 2026 को बोर्ड की पहली आधिकारिक बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। यह कदम ट्रांसजेंडर समुदाय द्वारा प्रधानमंत्री को धन्यवाद देने के लिए उठाया गया है।

बोर्ड के सदस्य रंजन सिंह ने यह प्रस्ताव पेश किया था। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में ट्रांसजेंडर समुदाय को कानूनी अधिकार, सामाजिक सम्मान और एक नई पहचान मिली है। रंजन सिंह ने यह भी बताया कि बिहार में ट्रांसजेंडर समुदाय का अपना कोई मंदिर नहीं है, इसलिए वे प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार जताने के लिए यह मंदिर बनाना चाहते हैं।

यह मंदिर पटना में बनाया जाएगा। मंदिर के लिए जमीन की पहचान राज्य सरकार करेगी और इसके निर्माण का पूरा खर्च भी बिहार सरकार ही उठाएगी। बता दें कि बिहार राज्य ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का गठन अगस्त 2025 में किया गया था और यह सामाजिक कल्याण विभाग के अंतर्गत काम करता है।

यह बैठक ट्रांसजेंडर व्यक्तियों (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 के लागू होने के बाद बोर्ड की पहली बड़ी बैठक थी, जिसमें समुदाय के अधिकारों और सम्मान को प्राथमिकता दी गई है।