Bihar में शिक्षकों के प्रमोशन का मुद्दा फिर गरमाया, ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए प्रमोशन को बताया जरूरी
Bihar: बिहार के शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और अन्य समस्याओं को लेकर एक बार फिर मांग तेज हो गई है। बिहार शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केशव ने साफ कहा है कि शिक्षकों की इन तमाम दिक्कतों का स्थायी समाधान केवल प्रमोशन है।
Bihar: बिहार के शिक्षकों की ट्रांसफर-पोस्टिंग और अन्य समस्याओं को लेकर एक बार फिर मांग तेज हो गई है। बिहार शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष केशव ने साफ कहा है कि शिक्षकों की इन तमाम दिक्कतों का स्थायी समाधान केवल प्रमोशन है। उनका मानना है कि जब तक प्रमोशन नहीं होगा, तब तक व्यवस्था में सुधार आना मुश्किल है।
केशव ने बताया कि शिक्षक साल 2012 से लगातार प्रमोशन की मांग कर रहे हैं, लेकिन 12 साल बीत जाने के बाद भी अब तक प्रमोशन नहीं हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पहले प्रमोशन की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए ताकि खाली पड़े पद भर सकें। जब पद भर जाएंगे, तभी ट्रांसफर और पोस्टिंग की व्यवस्था सही ढंग से लागू हो पाएगी।