Bihar में शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू, 2 दिन में 22,591 आवेदन; 5 अगस्त तक मौका
Bihar: राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए e-Shikshakosh ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिस पर बड़ी संख्या में टीचर्स आवेदन कर रहे हैं। इस नई व्यव
Bihar: राज्य के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के लिए तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इसके लिए e-Shikshakosh ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है, जिस पर बड़ी संख्या में टीचर्स आवेदन कर रहे हैं। इस नई व्यवस्था से करीब 5.80 लाख शिक्षकों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
शिक्षा मंत्री Mithilesh Tiwari ने बताया कि पोर्टल शुरू होने के शुरुआती दो दिनों में ही 14,700 से ज्यादा सरप्लस शिक्षकों ने अपने आवेदन जमा कर दिए हैं। इसके अलावा 7,795 शिक्षकों ने फॉर्म भरकर सेव किया है, लेकिन अभी तक सबमिट नहीं किया है। इस तरह कुल 22,591 शिक्षकों ने ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह पूरी प्रक्रिया ‘Bihar State Teacher Transfer Rules, 2026’ के तहत की जा रही है, जिसे बिहार कैबिनेट ने 24 जून 2026 को मंजूरी दी थी। सरकार ने साफ किया है कि ट्रांसफर के लिए आवेदन करना पूरी तरह से स्वैच्छिक है। जो शिक्षक आवेदन करना चाहते हैं, वे 5 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
नियमों के मुताबिक, आवेदन करने वाले शिक्षक अपनी पसंद के अधिकतम 30 स्कूलों का चुनाव कर सकते हैं। विभाग ने निर्देश दिया है कि पूरी प्रक्रिया 100% ऑनलाइन होगी और e-Shikshakosh पोर्टल के अलावा किसी भी अन्य माध्यम से दिए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। पुराने सभी ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन रद्द कर दिए गए हैं।
इस ट्रांसफर प्रक्रिया में प्राइमरी से लेकर हायर सेकेंडरी स्कूलों के हेडमास्टर्स और प्रिंसिपल टीचर्स भी शामिल हैं। शिक्षा विभाग का लक्ष्य है कि फेज़ के हिसाब से इस पूरी एक्सरसाइज को 31 अक्टूबर 2026 तक पूरा कर लिया जाए।