Bihar की टीचर साक्षी झा विवादों में, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में कहा- पति को शराब पीकर बेल्ट से पीटना है

Bihar: बिहार की एक शिक्षिका साक्षी झा इन दिनों एक रियलिटी शो में दिए गए अपने बयानों की वजह से चर्चा और विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के दौरान खुद को पुरुषों से नफरत करने वाली या

Bihar: बिहार की एक शिक्षिका साक्षी झा इन दिनों एक रियलिटी शो में दिए गए अपने बयानों की वजह से चर्चा और विवादों में घिर गई हैं। उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ के दौरान खुद को पुरुषों से नफरत करने वाली यानी ‘मैन-हेटर’ बताया। शो के दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य अपने पति को शराब पीकर बेल्ट से पीटना है।

यह पूरा मामला 17 जुलाई 2026 को Netflix और YouTube पर जारी हुए शो के तीसरे एपिसोड से शुरू हुआ। साक्षी ने अपने इस बर्ताव के पीछे अपने पिता, दादा और भाई के साथ हुए पुराने अनुभवों को वजह बताया और इसे ‘जनरेशनल ट्रॉमा’ का नाम दिया। उनके इन बयानों से शो के जज तन्मय भट्ट, विशाल ददलानी, रघु राम और यशराज मेहरा काफी नाराज दिखे और उन्होंने साक्षी को शून्य अंक दिए।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कई जगहों पर यह खबर भी फैल रही है कि बिहार सरकार ने उन्हें नौकरी से सस्पेंड कर दिया है, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से अभी तक ऐसा कोई आधिकारिक आदेश या बयान सामने नहीं आया है।

दूसरी तरफ शो के होस्ट समय रैना ने लोगों से अपील की है कि वे साक्षी के प्रति दयालु रहें। उन्होंने कहा कि मंच पर परफॉर्म करना आसान नहीं होता और लोगों को व्यक्तिगत हमले करने से बचना चाहिए। वहीं जज रघु राम ने नारीवाद की उनकी समझ पर सवाल उठाए हैं।