Bihar में STF की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 870 किलो गांजा बरामद, पंजाब जा रही थी खेप

Bihar: बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बाराचट्टी के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिर

Bihar: बिहार स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नशे के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। बाराचट्टी के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक के ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिहार STF ने बाराचट्टी के पास एक ट्रक को रोका था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर PB 05AB 9181 है। तलाशी लेने पर ट्रक से कुल 870 किलो गांजा बरामद हुआ। जांच में पता चला कि गांजे की यह बड़ी खेप ओडिशा से पंजाब ले जाई जा रही थी।

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक Parminder Singh और खलासी Jassi को हिरासत में लिया है। बिहार पुलिस और STF अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे और कौन लोग शामिल हैं और यह नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।