Bihar STET 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 17 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, पास अभ्यर्थी BPSC TRE 4 में ले सकेंगे हिस्सा

Bihar: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी कर दिया है। जो लोग शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है। इस परीक्षा को पास करने व

Bihar: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का नोटिफिकेशन 14 अगस्त को जारी कर दिया है। जो लोग शिक्षक बनना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी आने वाली BPSC TRE 4 भर्ती में शामिल हो सकेंगे।

आवेदन की प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी और इसके फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अगस्त 2026 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार secondary.biharboardonline.com, bsebstet.com, biharboardonline.com और bstet.org जैसी आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी, जिसमें ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इसमें दो पेपर होंगे, जिनमें से पेपर 1 कक्षा 9 और 10 के शिक्षकों के लिए और पेपर 2 कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों के लिए होगा। सबसे बड़ी राहत यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और एक बार पास होने पर सर्टिफिकेट की वैधता लाइफटाइम रहेगी।

विवरण
जानकारी
कुल प्रश्न 150 (प्रत्येक पेपर में)
कुल अंक 150
समय 2 घंटे 30 मिनट
परीक्षा का स्वरूप 100 अंक विषय और 50 अंक शिक्षण कला
न्यूनतम आयु 21 वर्ष (1 अगस्त 2026 तक)
अधिकतम आयु (सामान्य पुरुष) 37 वर्ष
अधिकतम आयु (सामान्य महिला/OBC/EBC) 40 वर्ष
अधिकतम आयु (SC/ST) 42 वर्ष

पास होने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग मानक तय किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 50%, OBC के लिए 45.50%, EBC के लिए 42.50% और SC, ST, PwD व महिलाओं के लिए 40% अंक लाना जरूरी है। योग्यता के लिए ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% नंबर और B.Ed की डिग्री होना आवश्यक है।