Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत पहली चयन सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 514 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिन्हें उनकी प्रतिभा और खेल के स्तर के आधार पर आर्थिक
Bihar: बिहार सरकार ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए खेल छात्रवृत्ति योजना के तहत पहली चयन सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 514 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिन्हें उनकी प्रतिभा और खेल के स्तर के आधार पर आर्थिक मदद दी जाएगी। जल्द ही पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन सभी चयनित खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र सौंपेंगे।
किसे कितनी मिलेगी स्कॉलरशिप राशि
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने खिलाड़ियों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है ताकि उन्हें उनकी जरूरत के हिसाब से मदद मिल सके। स्कॉलरशिप की राशि का विवरण इस प्रकार है:
| योजना का नाम |
किसे मिलेगी |
सालाना राशि |
| उत्कर्ष स्कॉलरशिप |
ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के खिलाड़ी |
₹20 लाख तक |
| सक्षम स्कॉलरशिप |
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी |
₹5 लाख तक |
| प्रेरणा स्कॉलरशिप |
12-18 वर्ष के प्रतिभावान खिलाड़ी |
₹3 लाख तक |
चयन प्रक्रिया और पात्रता क्या है
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि इस पहली सूची में ‘प्रेरणा’ योजना के तहत सबसे ज्यादा 367 खिलाड़ी चुने गए हैं। इनमें से 269 का चयन मशाल कार्यक्रम से और 98 का चयन ऑनलाइन आवेदन के जरिए हुआ है। वहीं ‘सक्षम’ योजना में 129 और ‘उत्कर्ष’ योजना में 18 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
इस योजना का लाभ पाने के लिए खिलाड़ी का बिहार का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने 1 जनवरी 2022 या उसके बाद किसी मान्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया हो या पदक जीता हो।
खिलाड़ियों को और क्या सुविधाएं मिलेंगी
छात्रवृत्ति की राशि का इस्तेमाल खिलाड़ी अपने खेल के उपकरण खरीदने, ट्रेनिंग लेने, सही डाइट और प्रतियोगिताओं में जाने वाले यात्रा खर्च के लिए कर सकेंगे। इसके अलावा, सरकार ने चयनित खिलाड़ियों के लिए कैशलेस मेडिकल बीमा की सुविधा भी रखी है ताकि चोट लगने या बीमारी की स्थिति में इलाज में परेशानी न हो।