Bihar के शेखपुरा में सरकारी एंबुलेंस से पकड़ी गई विदेशी शराब, ड्राइवर गिरफ्तार
Sheikhpura: बिहार के शेखपुरा जिले में शराब तस्करों ने तस्करी के लिए सरकारी एंबुलेंस का सहारा लिया। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद
Sheikhpura: बिहार के शेखपुरा जिले में शराब तस्करों ने तस्करी के लिए सरकारी एंबुलेंस का सहारा लिया। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक एंबुलेंस से भारी मात्रा में विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
यह पूरी घटना कुसुम्भा थाना क्षेत्र के कसीचक मोड़ के पास हुई। उत्पाद विभाग की टीम ने जब एंबुलेंस की तलाशी ली, तो उन्हें मरीज के बेड के नीचे छिपाई गई शराब की पेटियां मिलीं। जांच में कुल 10 पेटियों में करीब 89.250 लीटर विदेशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान ड्राइवर प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। शेखपुरा उत्पाद पुलिस स्टेशन में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विभाग अब ड्राइवर से पूछताछ कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। अधिकारियों का मानना है कि इस पूछताछ से शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।