Bihar के Samastipur में ज्वेलरी शोरूम लूटने आए 7 बदमाशों ने की फायरिंग, कारोबारी के साहस से नाकाम हुई साजिश

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक ज्वेलरी शोरूम को लूटने की बड़ी कोशिश की गई. विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक पर स्थित Dinesh Jewelers & Sons में सात हथियारबंद बदमाश घुसे थे. हालांकि, शोरूम मालिक की बह

Samastipur: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक ज्वेलरी शोरूम को लूटने की बड़ी कोशिश की गई. विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक पर स्थित Dinesh Jewelers & Sons में सात हथियारबंद बदमाश घुसे थे. हालांकि, शोरूम मालिक की बहादुरी और स्थानीय लोगों के शोर-शराबे की वजह से लुटेरे खाली हाथ ही भाग खड़े हुए.

घटना गुरुवार की देर शाम की है. जानकारी के मुताबिक, सात अपराधी एक Scorpio या Bolero गाड़ी में सवार होकर आए थे. इनमें से चार बदमाश दुकान के अंदर घुसे जबकि तीन बाहर गाड़ी में ही रहे. जब शोरूम के मालिक Dinesh Sah ने लूट का विरोध किया, तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी. इस दौरान दो राउंड गोलियां चलीं, जिनमें से एक गोली दिनेश साह के पैर में लगी.

दुकान के बाहर रेत का ढेर लगा था, जिसने बदमाशों की राह में रुकावट पैदा की. साथ ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा होने लगी, जिससे घबराकर अपराधी अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए. घायल कारोबारी को तुरंत विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही SDPO Sanjay Kumar Sinha पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और दुकान समेत आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाशों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.