Bihar में युवाओं के लिए बड़ा मौका, पटना में 19 अगस्त से रोजगार मेला, 20 हजार पदों पर होगी भर्ती

Bihar: पटना के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक शानदार मौका आने वाला है। शहर में 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के जरिए करीब 20,000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे राज्य के हजार

Bihar: पटना के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक शानदार मौका आने वाला है। शहर में 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले के जरिए करीब 20,000 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिससे राज्य के हजारों बेरोजगार युवाओं को काम मिलने की उम्मीद है।

यह मेला पटना के उत्तरी गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में आयोजित होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जो युवा इस मेले में शामिल होना चाहते हैं, वे बिहार रोजगार सेतु पोर्टल detjob.bihar.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन के आयोजन स्थल पर एंट्री नहीं मिलेगी।

इस भर्ती मेले में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस और रिटेल जैसे अलग-अलग सेक्टर की बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। योग्यता की बात करें तो 8वीं, 10वीं, 12वीं पास के साथ-साथ आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज, सीवी (रिज्यूमे) और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आना होगा।

यह पूरा आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा किया जा रहा है। बिहार सरकार के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत ‘दुगुना रोजगार – दुगुनी आय’ के संकल्प को पूरा करने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि युवाओं को एक ही जगह पर भरोसेमंद नौकरी के अवसर मिल सकें।