Bihar Rojgar Mela: पटना में 20,000 पदों पर होगी बंपर भर्ती, बैंकिंग और रिटेल सेक्टर में नौकरी का मौका
Bihar: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बड़ा मौका आया है। पटना में एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसके जरिए बैंकिंग, रिटेल और इंश्योरेंस जैसे कई सेक्टरों में करीब 20,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके
Bihar: बिहार के युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बड़ा मौका आया है। पटना में एक मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसके जरिए बैंकिंग, रिटेल और इंश्योरेंस जैसे कई सेक्टरों में करीब 20,000 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
पटना का यह मुख्य मेला 19 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक उत्तरी गांधी मैदान स्थित ज्ञान भवन में चलेगा। इसके अलावा अलग-अलग जिलों में भी रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। सीवान में 14 अगस्त को VM हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में और भागलपुर में भी 14 अगस्त को जिला स्कूल में मेला लगेगा। वहीं गया में यह आयोजन 25 अगस्त को होगा। इससे पहले अगस्त महीने में सीतामढ़ी, वैशाली, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर में भी मेले आयोजित किए जा चुके हैं।
इस मेले में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है। उम्मीदवार बिहार रोजगार सेतु पोर्टल (detjob.bihar.gov.in) या नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए मेले के वेन्यू पर ऑन-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी होगी।
नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे बायोडाटा (CV), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और शैक्षिक प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। योग्यता की बात करें तो 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार इसमें हिस्सा ले सकते हैं। न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयु पद और कंपनी के हिसाब से 45 से 50 वर्ष तक हो सकती है। रजिस्ट्रेशन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी और मेलों का समय सुबह 10:30 से शाम 4:00 बजे तक रहेगा।
बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग और बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन इस पूरे आयोजन को संभाल रहे हैं। विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने बताया कि इसका मकसद युवाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद नौकरी से जोड़ना है। यह पहल सरकार के ‘सात निश्चय-3’ के ‘डबल रोजगार-डबल आय’ लक्ष्य का हिस्सा है। किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-296-5656 पर संपर्क कर सकते हैं।