Bihar में फर्जी दाखिल-खारिज और डीजल घोटाले पर एक्शन, एक महीने में 62 अधिकारी-कर्मचारी निलंबित
Bihar: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। विभाग ने लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले एक महीने के भीतर ही 62 अधिकारियों औ
Bihar: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। विभाग ने लापरवाही और गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पिछले एक महीने के भीतर ही 62 अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिरी है।
इस अभियान के तहत शुक्रवार को सुपौल और फारबिसगंज के अंचल अधिकारियों (CO) के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। इन अधिकारियों पर अवैध तरीके से दाखिल-खारिज करने और फर्जी परिमार्जन करने के गंभीर आरोप लगे हैं। विभाग अब उन सभी मामलों की जांच कर रहा है जहां नियमों को ताक पर रखकर काम किया गया।
राजस्व विभाग की इस सख्ती से अंचल कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है। डीजल घोटाले और जमीन के कागजातों में हेरफेर करने वाले कर्मचारियों की पहचान की जा रही है। सरकार का मकसद जमीन से जुड़े कामों में पारदर्शिता लाना है ताकि आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और भ्रष्टाचार पर लगाम लग सके।