Bihar में पटना समेत 7 शहरों के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, सम्राट कैबिनेट ने 4 कॉरिडोर को दी मंजूरी

Bihar: बिहार के लोगों के लिए सफर अब और आसान और तेज होने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के चार प्रमुख शहरों और पटना के बीच रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी रैपिड रेल च

Bihar: बिहार के लोगों के लिए सफर अब और आसान और तेज होने वाला है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के चार प्रमुख शहरों और पटना के बीच रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) यानी रैपिड रेल चलाने को मंजूरी दे दी गई है। यह फैसला बुधवार, 8 जुलाई 2026 को लिया गया, जिससे दिल्ली-एनसीआर की तरह अब बिहार के शहर भी हाई-स्पीड रेल से जुड़ेंगे।

इस बड़ी परियोजना के लिए कैबिनेट ने अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट (AAR) और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। इस पूरे काम की जिम्मेदारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को सौंपी गई है, जो दिल्ली-एनसीआर में भी रैपिड रेल का संचालन कर रही है। इस सिस्टम के आने से राज्य में आधुनिक और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट व्यवस्था विकसित होगी और आर्थिक विकास को रफ्तार मिलेगी।

रैपिड रेल सामान्य मेट्रो से काफी तेज होती है और इसकी रफ्तार 160 से 180 किमी प्रति घंटा तक रहेगी। इससे पटना को केंद्र मानकर चार अलग-अलग दिशाओं में कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों के समय की बड़ी बचत होगी।

प्रस्तावित रैपिड रेल कॉरिडोर रूट की जानकारी
कॉरिडोर 1 पटना से मुजफ्फरपुर (हाजीपुर और सोनपुर होते हुए)
कॉरिडोर 2 पटना से बेगूसराय
कॉरिडोर 3 पटना से आरा
कॉरिडोर 4 पटना से गया