Bihar में सड़क सुरक्षा के लिए नए नियम लागू, ट्रैफिक पुलिस को मिलेंगे बॉडी-वॉर्न कैमरा और लगेगा AI सिस्टम

Bihar: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में ट्रैफिक मैनेजमेंट और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पॉइंट-टू-पॉइंट मैनेजमेंट और अतिक्रमण हटाने पर

Bihar: बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य में ट्रैफिक मैनेजमेंट और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पॉइंट-टू-पॉइंट मैनेजमेंट और अतिक्रमण हटाने पर जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की जवाबदेही तय करने के लिए उन्हें बॉडी-वॉर्न कैमरा दिए जाएंगे।

परिवहन विभाग राज्य के 500 मुख्य स्थानों पर Intelligent Traffic Management System (ITMS) लगाने की तैयारी कर रहा है। परिवहन सचिव राज कुमार के मुताबिक यह सिस्टम सड़क सुरक्षा के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। इसके जरिए ओवरस्पीडिंग और लेन बदलने जैसे नियमों के उल्लंघन पर ऑटोमैटिक निगरानी होगी और चालान काटे जाएंगे।

राज्य सरकार ने AI-पावर्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत Bhagalpur समेत बड़े शहरों के मुख्य चौराहों पर AI कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे बिना हेलमेट, रेड लाइट जंप करने और गलत दिशा में गाड़ी चलाने वालों की पहचान कर सीधे ई-चालान भेजेंगे। शुरुआती चरण में 1,000 से ज्यादा कैमरे लगाए जाएंगे जो एक सेंट्रल कमांड सेंटर से जुड़े होंगे।

सड़क हादसों को कम करने के लिए बिहार में ‘ब्लैक स्पॉट’ यानी दुर्घटना संभावित इलाकों को ठीक किया जा रहा है। पिछले तीन सालों में पहचाने गए 702 ब्लैक स्पॉट में से 676 को ठीक कर लिया गया है और बाकी का काम अगस्त 2026 तक पूरा हो जाएगा। साथ ही, पुलिस निगरानी के लिए मार्च 2026 तक 50 आधुनिक ड्रोन खरीदे जाएंगे जिनमें ANPR सिस्टम होगा ताकि गाड़ियों के नंबर प्लेट आसानी से पढ़े जा सकें।

हाईवे पर रफ्तार नियंत्रित करने के लिए रडार गन का इस्तेमाल किया जाएगा और पेट्रोलिंग गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई है। एडीजी सुधांशु कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे के लिए और अधिक पेट्रोल वाहन तैनात किए जा रहे हैं। इसके अलावा, जिन लोगों ने अपने ई-चालान नहीं भरे हैं, उनके वाहनों के RC को ब्लैकलिस्ट किया जा रहा है। ऐसे वाहन सड़क पर पाए जाने पर जब्त किए जा सकते हैं।