Bihar पुलिस के इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को मिलेगा गैलंट्री मेडल, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में दिखाया था साहस
Bihar: बिहार पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को उनकी बहादुरी के लिए गैलंट्री मेडल दिया जाएगा। यह घोषणा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026 को की गई। बिहार पुलिस के कुल 18 जवानों को अलग-अलग श्रे
Bihar: बिहार पुलिस के जांबाज इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन को उनकी बहादुरी के लिए गैलंट्री मेडल दिया जाएगा। यह घोषणा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026 को की गई। बिहार पुलिस के कुल 18 जवानों को अलग-अलग श्रेणियों में पदक दिए गए हैं, जिनमें अफसर हुसैन का नाम प्रमुख है।
यह सम्मान उन्हें 10 जुलाई 2020 को बगहा जिले के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए एक बड़े ऑपरेशन के लिए मिला है। उस समय रात के अंधेरे में करीब 3 घंटे तक भीषण मुठभेड़ चली थी। इंस्पेक्टर मोहम्मद अफसर हुसैन ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम का नेतृत्व किया था। इस ऑपरेशन में बिहार पुलिस, STF और सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने मिलकर काम किया था।
कठिन परिस्थितियों और नक्सली इलाके के चुनौतीपूर्ण भूगोल के बीच सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के कैंप को पूरी तरह तबाह कर दिया था। इस मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए थे। उनकी इसी नेतृत्व क्षमता और अदम्य साहस को देखते हुए अब सरकार ने उन्हें इस प्रतिष्ठित पदक से नवाजने का फैसला किया है।