Bihar: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड सेवा में हवलदार प्रशिक्षक (अधिनायक अनुदेशक) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 122 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 मई 2026 से
Bihar: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने होम गार्ड सेवा में हवलदार प्रशिक्षक (अधिनायक अनुदेशक) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 122 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की तारीख और जरूरी फीस क्या है?
इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन 28 अप्रैल 2026 को जारी हुआ था। आवेदन की प्रक्रिया 1 मई 2026 से शुरू होगी और आखिरी तारीख 1 जून 2026 तय की गई है। आवेदन शुल्क के तौर पर सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे। यह फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी और यह रिफंडेबल नहीं है।
कौन कर सकता है आवेदन और क्या है योग्यता?
उम्मीदवारों को 1 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट (10+2) या इसके बराबर की परीक्षा पास होना जरूरी है। उम्र की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 40 वर्ष और SC/ST वर्ग के लिए 42 वर्ष रखी गई है। बिहार के सरकारी कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया और शारीरिक योग्यता क्या होगी?
चयन के लिए पहले लिखित परीक्षा होगी जिसमें 100 नंबर के ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। इसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट (PET) के लिए बुलाया जाएगा। PET में दौड़, हाई जंप और गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। अंत में मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद फाइनल लिस्ट तैयार होगी। शारीरिक लंबाई में सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 165 सेमी, EBC/SC/ST पुरुषों के लिए 160 सेमी और सभी महिलाओं के लिए 155 सेमी न्यूनतम लंबाई जरूरी है।
Frequently Asked Questions (FAQs)
बिहार पुलिस हवलदार प्रशिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार 1 मई से 1 जून 2026 के बीच BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लिखित परीक्षा का पैटर्न क्या है और क्या यह मेरिट में जुड़ेगा?
लिखित परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और समय 2 घंटे मिलेगा। यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग है, यानी इसमें 30% नंबर लाना जरूरी है, लेकिन इसके नंबर फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ेंगे।