Bihar पुलिस भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामला, बायोमीट्रिक सुपरवाइजर समेत 3 युवक जेल भेजे गए

Bihar: बिहार पुलिस के गृह रक्षा संवर्ग के हवलदार अनुदेशक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में Economic Offence Unit (EOU) ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड

Bihar: बिहार पुलिस के गृह रक्षा संवर्ग के हवलदार अनुदेशक भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में Economic Offence Unit (EOU) ने कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए लोगों में एक बायोमीट्रिक सुपरवाइजर भी शामिल है, जिसने परीक्षा की गोपनीयता से खिलवाड़ किया।

यह परीक्षा 29 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। जांच में पता चला कि बायोमीट्रिक सुपरवाइजर के तौर पर तैनात नितेश कुमार ने परीक्षा के दिन दोपहर 12:21 बजे व्हाट्सएप के जरिए आंसर की भेज दी थी। पुलिस ने इस मामले में 30 जुलाई को एक नई FIR (केस नंबर 16/2026) दर्ज की, जिसमें बिहार पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024 की धारा 10 और 11(1) लगाई गई है। गिरफ्तार आरोपियों को 31 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राज समदर्शी उर्फ राजा, अभिषेक कुमार और नितेश कुमार के रूप में हुई है। राज समदर्शी को हाजीपुर के एक टेस्ट सेंटर के पास से पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि उसने इस परीक्षा के अलावा अप्रैल 2026 में हुई AEDO की परीक्षा में भी गड़बड़ी की थी।

EOU पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त किए हैं, जिनमें एडमिट कार्ड और आंसर की जैसे कई जरूरी दस्तावेज मिले हैं। फिलहाल पुलिस FIR में नामजद चार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद BPSSC ने 5 अगस्त को होने वाली हवलदार अनुदेशक परीक्षा को अगले नोटिस तक के लिए स्थगित कर दिया है।