Bihar में 200 कांस्टेबल हिंदी की परीक्षा में फेल, हाथ से निकला ASI बनने का मौका

Bihar: बिहार पुलिस की विभागीय प्रमोशन परीक्षा के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें कई सिपाहियों को बड़ा झटका लगा है। इस परीक्षा में कुल 391 कांस्टेबल अयोग्य घोषित किए गए हैं, जिससे उनके प्रमोशन की उम्मीदें टूट गई हैं। सबसे हैरा

Bihar: बिहार पुलिस की विभागीय प्रमोशन परीक्षा के नतीजे सामने आए हैं, जिसमें कई सिपाहियों को बड़ा झटका लगा है। इस परीक्षा में कुल 391 कांस्टेबल अयोग्य घोषित किए गए हैं, जिससे उनके प्रमोशन की उम्मीदें टूट गई हैं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन अयोग्य घोषित सिपाहियों में से 200 से ज्यादा जवान सिर्फ हिंदी विषय में फेल होने की वजह से ASI (जमादार) नहीं बन सके। विभाग ने साफ किया है कि जो सिपाही इस बार परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं, उन्हें अगली परीक्षा में दोबारा मौका दिया जाएगा।

वहीं दूसरी तरफ, परीक्षा में सफल होने वाले 1545 सिपाहियों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि उन्हें जल्द ही प्रमोशन दिया जाएगा और वे अब असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात होंगे।