Bihar में कॉल फॉरवर्डिंग स्कैम का खतरा, पुलिस ने जारी की चेतावनी, *#21# डायल कर ऐसे जांचें अपना फोन
Bihar: बिहार पुलिस ने लोगों को फोन कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्कैमर्स लोगों के फोन की सेटिंग्स बदलकर उनके बैंक OTP और WhatsApp कोड चोरी कर रहे हैं। इससे बचने
Bihar: बिहार पुलिस ने लोगों को फोन कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए होने वाले फ्रॉड से बचने की सलाह दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि स्कैमर्स लोगों के फोन की सेटिंग्स बदलकर उनके बैंक OTP और WhatsApp कोड चोरी कर रहे हैं। इससे बचने के लिए पुलिस ने एक खास कोड डायल करने को कहा है जिससे पता चल सके कि आपका फोन सुरक्षित है या नहीं।
बिहार पुलिस और भागलपुर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि सभी लोग अपने फोन से *#21# डायल करें। अगर स्क्रीन पर Not Forwarded लिखा आता है तो आपका फोन सुरक्षित है। लेकिन अगर वहां कोई अनजान फोन नंबर दिखाई देता है तो सावधान हो जाएं, क्योंकि आपकी निजी जानकारियां और बैंक अलर्ट स्कैमर के पास जा सकते हैं।
गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने भी इस तरह के फ्रॉड के बारे में पहले ही अलर्ट जारी किया था। जालसाज अक्सर डिलीवरी एजेंट बनकर लोगों को *21* से शुरू होने वाले कोड डायल करने के लिए उकसाते हैं। ऐसा करने से कॉल फॉरवर्डिंग एक्टिव हो जाती है और आपके जरूरी मैसेज ठगों के पास पहुंचने लगते हैं। अगर आपके फोन में ऐसी कोई सर्विस एक्टिव हो गई है, तो उसे बंद करने के लिए
002# डायल करने की सलाह दी गई है।
बिहार पुलिस की साइबर क्राइम और सिक्योरिटी यूनिट (CCSU) पिछले कुछ समय से साइबर ठगों पर सख्ती बरत रही है। जनवरी से जुलाई 2026 के बीच राज्य में करीब 1,14,918 वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 104.05 करोड़ रुपये फ्रीज कराए गए। पुलिस ने 2,942 FIR दर्ज कर 552 लोगों को गिरफ्तार किया है और करीब 9.99 करोड़ रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए हैं।
इसके अलावा पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट जैसे स्कैम से भी बचने को कहा है। इसमें ठग पुलिस या CBI अधिकारी बनकर डराते हैं और पैसे मांगते हैं। पुलिस ने साफ किया है कि कोई भी सरकारी एजेंसी इस तरह से काम नहीं करती है। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।