Bihar Police ASI परीक्षा के लिए रेलवे का तोहफा, 22 जुलाई को चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar: बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। परीक्षा के दिन होने वाली भीड़ और परीक्षार्थियों की परेशानी को देखते हुए 22 जुलाई, 2026 को चार स्पेशल ट्रेने

Bihar: बिहार पुलिस रेडियो एएसआई भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है। परीक्षा के दिन होने वाली भीड़ और परीक्षार्थियों की परेशानी को देखते हुए 22 जुलाई, 2026 को चार स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। समस्तीपुर रेल मंडल इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग रूटों पर करेगा ताकि छात्र समय पर अपने सेंटर पहुँच सकें।

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा सहायक अवर निरीक्षक प्रचालक (रेडियो एएसआई) की लिखित परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों का विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया है और अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले रूट और समय की जांच जरूर कर लें। इसके अलावा, दरभंगा के परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी और बायोमेट्रिक सत्यापन की कड़ी व्यवस्था रहेगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

ट्रेन संख्या रूट प्रस्थान समय पहुँचने का समय रास्ता
03201 दरभंगा-बरौनी दोपहर 2:00 बजे शाम 7:00 बजे लहेरियासराय और समस्तीपुर
03202 मुजफ्फरपुर-बेगूसराय दोपहर 2:00 बजे रात 8:00 बजे समस्तीपुर और बरौनी
03203 मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र दोपहर 2:00 बजे शाम 5:00 बजे हाजीपुर और सोनपुर
03204 बापूधाम मोतिहारी-सीवान दोपहर 2:00 बजे रात 10:00 बजे मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा