Bihar के 18 पुलिसकर्मियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, Patna के मोहम्मद अफ़सर हुसैन को वीरता पदक; देखें पूरी लिस्ट
Bihar: स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले बिहार पुलिस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने राज्य के 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन जांबाजों को उनकी बहादुरी
Bihar: स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले बिहार पुलिस के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने राज्य के 18 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को राष्ट्रपति पदक के लिए चुना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन जांबाजों को उनकी बहादुरी और शानदार सेवा के लिए सम्मानित करेंगी।
इन पदकों में वीरता पदक, विशिष्ट सेवा पदक और सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। पटना के बेउर थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद अफ़सर हुसैन ने अपनी ड्यूटी के दौरान गजब की हिम्मत दिखाई, जिसके लिए उन्हें Gallantry Medal यानी वीरता पदक से नवाजा गया है। इसके अलावा IG संजय कुमार और SP बीना कुमारी को उनकी खास सर्विस के लिए Distinguished Service Medal दिया गया है।
15 अन्य पुलिसकर्मियों को उनकी ईमानदारी और कड़ी मेहनत के लिए Meritorious Service Medal मिलेगा। इन अधिकारियों की लिस्ट इस प्रकार है:
| नाम | पद |
|---|---|
| Rakesh Kumar Sinha | DIG |
| Imtiyaz Ahmed | SP |
| Mohammed Irshad Alam | Inspector |
| Mukesh Kumar Singh | ASI |
| Lavkush Kumar | ASI |
| Rakesh Kumar Singh | SI |
| Shambhu Nath Singh | Havaldar |
| Santosh Chhetri | SI |
| Santosh Ale Magar | Havaldar |
| Rupesh Thapa | Havaldar |
| Tapan Gurung | Constable |
| Chhatrabahadur Thapa | Constable |
| Santosh Kumar Thakur | Constable |
| Amitabh Giri | ASI |
| Anand Prakash | ASI |
बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2026 में बिहार पुलिस को ‘निशान’ (President’s Police Colour Award) भी मिला था। यह किसी भी पुलिस बल के लिए सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। ADG मुख्यालय सुनील कुमार और JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है और इसे पुलिस बल की काबिलियत और अनुशासन का नतीजा बताया है।