Bihar के 45 शहरों में गरीबों को मिलेंगे पक्के घर, PM आवास योजना के लिए 233 करोड़ रुपये मंजूर

Bihar: राज्य के 45 शहरों में रहने वाले गरीब परिवारों का पक्के मकान का सपना अब पूरा होगा। बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए 233.05 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह राशि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली

Bihar: राज्य के 45 शहरों में रहने वाले गरीब परिवारों का पक्के मकान का सपना अब पूरा होगा। बिहार सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए 233.05 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह राशि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली किस्त के रूप में जारी की गई है, जिससे शहरी इलाकों में पात्र परिवारों को अपना घर बनाने में मदद मिलेगी।

नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस बजट को मंजूरी देते हुए आदेश जारी किया है। यह पैसा मुख्य रूप से Beneficiary-Led Construction (BLC) प्रोजेक्ट्स के लिए इस्तेमाल होगा, ताकि लोग खुद अपने घर का निर्माण करवा सकें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि फंड का ट्रांसफर केंद्र सरकार के Just-in-Time SNA-SPARSH मॉडल के जरिए होगा, ताकि लाभार्थियों को पैसा मिलने में देरी न हो और काम समय पर पूरा हो सके।

इस योजना के तहत अलग-अलग श्रेणियों के लिए बजट का बंटवारा किया गया है। सामान्य श्रेणी के लिए 111.60 करोड़ रुपये, अनुसूचित जाति के लिए 27.23 करोड़ रुपये और अनुसूचित जनजाति के लिए 99.60 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। राज्य सरकार भी अपना हिस्सा इसमें मिलाएगी।

नगर निकाय मंजूर राशि (करोड़ में)
सीतामढ़ी नगर निगम 20.63
बोधगया नगर परिषद 18.16
मधुबनी नगर निगम 17.03

बता दें कि इससे पहले 8 जून 2026 को भी सरकार ने 200 प्रोजेक्ट्स के लिए 262.37 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त मंजूर की थी। वहीं ग्रामीण इलाकों के लिए PMAY-G के तहत ‘आवास प्लस 2.0’ का वेरिफिकेशन मार्च 2026 तक पूरा कर लिया गया है, जिससे गांव के गरीब परिवारों को भी पक्के घर मिल सकेंगे।