Bihar में दूध टैंकर पलटने के बाद मची लूट, सड़क पर बह रहा दूध पीने और भरने दौड़े लोग

Bihar: पटना में एक दूध का टैंकर सड़क पर पलट गया जिससे हजारों लीटर दूध सड़क पर बह गया। इस नजारे को देखते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए और सड़क पर बह रहे दूध को इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े। यह घटना 16 जु

Bihar: पटना में एक दूध का टैंकर सड़क पर पलट गया जिससे हजारों लीटर दूध सड़क पर बह गया। इस नजारे को देखते ही आस-पास के लोग बड़ी संख्या में वहां जमा हो गए और सड़क पर बह रहे दूध को इकट्ठा करने के लिए दौड़ पड़े।

यह घटना 16 जुलाई 2026 की है। टैंकर पलटते ही लोग अपने घरों से बाल्टी, बोतल और अन्य बर्तन लेकर आ गए ताकि मुफ्त में दूध भर सकें। वीडियो में कुछ लोग सीधे सड़क पर मुंह लगाकर दूध पीते हुए भी नजर आए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

भीड़ को बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने लोगों को नियंत्रित कर सड़क पर मची इस अफरा-तफरी को रोकने का प्रयास किया। हालांकि घटना के समय और सटीक जगह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन इसे पटना का बताया गया है।