Bihar में पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना रेफर
Gopalganj: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर रविवार को धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है। इस हमले में बिजेंद्र नाथ
Gopalganj: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर रविवार को धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है। इस हमले में बिजेंद्र नाथ तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश और जमीन विवाद की वजह से किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई।
सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने जानकारी दी कि मामले के मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब राजेश साह से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस हमले में और कौन-कौन शामिल था।
घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को पहले गोपालगंज मॉडल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उन्हें पटना एम्स या पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।