Bihar में नए बिजली कनेक्शन के लिए बदल गए रेट, 150 किलोवाट तक के लिए जारी हुई नई लिस्ट

Bihar: बिहार में अब नया बिजली कनेक्शन लेने वालों को नई दरों के हिसाब से पैसे जमा करने होंगे। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने 150 किलोवा

Bihar: बिहार में अब नया बिजली कनेक्शन लेने वालों को नई दरों के हिसाब से पैसे जमा करने होंगे। उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) और दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) ने 150 किलोवाट तक के नए कनेक्शनों के लिए सर्विस कनेक्शन शुल्क तय कर दिया है। यह पूरी व्यवस्था बिहार विद्युत विनियामक आयोग (BERC) के निर्देशों के बाद लागू की गई है।

इस नई व्यवस्था का मुख्य मकसद यह है कि जब कोई उपभोक्ता कनेक्शन के लिए आवेदन करे, तो उसे शुरू में ही होने वाले खर्च की पूरी जानकारी मिल जाए। इससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होगी। अब बिजली वितरण कंपनियां तकनीकी जरूरत के हिसाब से मीटर तक का पूरा ढांचा और सर्विस तार उपलब्ध कराएंगी, जिससे 150 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए ग्राहकों को अलग से पोल और तार का खर्च नहीं उठाना होगा।

कनेक्शन का प्रकार लोड लिमिट निर्धारित शुल्क
LT सिंगल फेज 3 किलोवाट तक 900 रुपये प्रति किलोवाट
LT सिंगल फेज 3 किलोवाट से अधिक 2,700 रुपये + अतिरिक्त किलोवाट पर 1,000 रुपये
LT थ्री फेज 5 किलोवाट तक 4,500 रुपये
LT थ्री फेज 5 किलोवाट से अधिक 4,500 रुपये + अतिरिक्त किलोवाट पर 1,500 रुपये
LT थ्री फेज 20 किलोवाट तक 21,000 रुपये
LT थ्री फेज 20 किलोवाट से अधिक 21,000 रुपये + अतिरिक्त किलोवाट पर 2,000 रुपये
HT श्रेणी 45 से 150 किलोवाट 7,000 रुपये प्रति किलोवाट

बिजली कंपनियों ने अपने सभी अंचलों और उपमंडलों को इन दरों को लागू करने का निर्देश दे दिया है और इसके लिए एजेंसियों का चयन भी कर लिया गया है। बता दें कि बिहार सरकार ने पहले ही नियम बनाया था कि अगर नए कनेक्शन तय समय पर नहीं मिले, तो अधिकारियों पर 1,000 रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगेगा। शहरी इलाकों के लिए यह समय सीमा 3 दिन, टाउनशिप के लिए 7 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 15 दिन तय की गई है।