Bihar में हवाई सफर होगा आसान, राजगीर और सासाराम-कैमूर में बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट
Bihar: बिहार के लोगों के लिए हवाई यात्रा अब और भी आसान होने वाली है। राज्य सरकार राजगीर और सासाराम-कैमूर में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी में जुट गई है। इन एयरपोर्ट्स के बनने से न केवल यात्रा का समय बचेगा, ब
Bihar: बिहार के लोगों के लिए हवाई यात्रा अब और भी आसान होने वाली है। राज्य सरकार राजगीर और सासाराम-कैमूर में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी में जुट गई है। इन एयरपोर्ट्स के बनने से न केवल यात्रा का समय बचेगा, बल्कि इलाके में व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
इन नए एयरपोर्ट्स के लिए बिहार सरकार और Airports Authority of India (AAI) के बीच समझौता होने के बाद जल्द ही फिजिबिलिटी स्टडी की जाएगी। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य बिहार के सभी जिलों में एयरपोर्ट, हेलीपैड या एयरस्ट्रिप विकसित करना है। राजगीर और सासाराम-कैमूर के लिए फाइलों पर साइन हो चुके हैं।
हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार कई अन्य प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है। जुलाई में कैबिनेट ने भागलपुर के अजगैबीनथ धाम में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 1329 करोड़ रुपये मंजूर किए थे। इसके अलावा पटना, दरभंगा और गया एयरपोर्ट के रनवे को बढ़ाने का फैसला लिया गया है ताकि सुरक्षा और सुविधा बढ़ सके। दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जाएगा।
सरकार की योजना के मुताबिक आने वाले समय में पूर्णिया, सुल्तानगंज, बेगूसराय, गोपालगंज और छपरा जैसे शहरों में भी हवाई सेवा शुरू करने की तैयारी है। मुजफ्फरपुर और पूर्णिया के सिविल टर्मिनल्स को फिर से चालू किया जाएगा और सारण जिले के सोनपुर में भी नए एयरपोर्ट की योजना है। इन कदमों से बिहार में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने और पर्यटन को नई ऊंचाई देने की कोशिश की जा रही है।