Bihar में NEET पेपर लीक को लेकर बवाल, पटना में पथराव और लाठीचार्ज; मजिस्ट्रेट की गाड़ी तोड़ी

Bihar/Patna: पटना में नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस हंगामे के दौरान डाकब

Bihar/Patna: पटना में नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस हंगामे के दौरान डाकबंगला और बेली रोड इलाके में जमकर पथराव हुआ, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले दागे।

प्रदर्शनकारी छात्र गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान भीड़ ने पुलिस की बैरिकेडिंग हटा दी और हिंसा पर उतारू हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार की गाड़ी, पटना आईजी की एस्कॉर्ट गाड़ी और कई पुलिस थानों के वाहनों में तोड़फोड़ की। इस हमले में सिटी मजिस्ट्रेट घायल हुए और उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। इसके अलावा भाजपा विधायक रोहित पांडे, विनय बिहारी और पार्टी नेता अजय सिंह की गाड़ियों पर भी हमला हुआ।

इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और कुछ मीडियाकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की है। अब तक 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया वीडियो के जरिए दंगाइयों की पहचान की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस प्रदर्शन के पीछे कुछ यू-ट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर्स की साजिश थी।

पटना की इस घटना के बाद बिहार सरकार ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SPs) को सतर्क रहने को कहा गया है ताकि यह आंदोलन दूसरे जिलों में न फैले। मुख्यमंत्री आवास और बिहार विधानसभा की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।