Bihar में NEET पेपर लीक को लेकर बवाल, पटना में 500 अज्ञात लोगों पर FIR, 41 हिरासत में
Bihar: पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। इस बवाल के बाद पुलिस न
Bihar: पटना में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई। इस बवाल के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है और बड़ी संख्या में लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
घटना 22 जुलाई 2026 की है जब AISA के नेतृत्व में हजारों छात्र राजभवन की ओर मार्च निकाल रहे थे। प्रदर्शन के दौरान माहौल बिगड़ गया और छात्रों ने बैरिकेड्स तोड़कर पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस हिंसा में पटना के सेंट्रल रेंज IG जितेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी, छात्र और पत्रकार घायल हुए। प्रदर्शनकारियों ने कई निजी वाहनों और दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया, जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार और आईजी की गाड़ियां शामिल थीं।
हिंसा के अगले दिन यानी 23 जुलाई 2026 को पटना पुलिस ने एक्शन लिया और 500 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। अब तक 41 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सोशल मीडिया वीडियो के जरिए आरोपियों की पहचान कर रही है। बोरिंग रोड, कदमकुआं और गांधी मैदान जैसे इलाकों में छापेमारी की जा रही है। साथ ही साइबर सेल उन यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की भी जांच कर रही है जिन्होंने इस प्रदर्शन को भड़काने में भूमिका निभाई।
इस तनाव को देखते हुए बिहार सरकार ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी जिला एसपी को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है ताकि अन्य शहरों में भी छात्र आंदोलन न भड़के। सुरक्षा के लिए CRPF और BSF के जवानों को भी तैनात किया गया है।
दूसरी तरफ, इस पूरे विवाद की जड़ NEET पेपर लीक है। छात्र NTA को भंग करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले कहा था कि पेपर लीक करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है और केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने भी NTA में सुधार के लिए उच्च-स्तरीय समिति बनाने की बात कही थी।