Bihar के नवगछिया में सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले दो युवक गिरफ्तार, 2 कट्टा और 11 कारतूस बरामद

Bihar/Bhagalpur: नवगछिया में सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अवैध हथियार दिखाने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर यह कार्रवा

Bihar/Bhagalpur: नवगछिया में सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए अवैध हथियार दिखाने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपियों के पास से भारी मात्रा में कारतूस और देसी कट्टे बरामद हुए हैं।

मामला 7 जुलाई 2026 को शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करने वाला एक वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर इस मामले की जांच शुरू की गई और तकनीकी अनुसंधान की मदद ली गई। इसके बाद नवगछिया पुलिस ने जाल बिछाकर 8 और 9 जुलाई 2026 को दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए एक युवक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस की इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से 2 देसी कट्टा और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस पूरे मामले को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता भी की। पुलिस ने साफ तौर पर कहा है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।