Bihar में सुरक्षा की मांग को लेकर BDO का विरोध, नौहट्टा बीडीओ पांचवें दिन भी काली पट्टी बांधकर पहुंचीं ऑफिस
Bihar/Nauhatta: बिहार के नौहट्टा में खंड विकास अधिकारी (BDO) मनोरमा कुमारी अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वह लगातार पांचवें दिन हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्यालय पहुंचीं और अपना काम किया। मनोरमा
Bihar/Nauhatta: बिहार के नौहट्टा में खंड विकास अधिकारी (BDO) मनोरमा कुमारी अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। वह लगातार पांचवें दिन हाथ पर काली पट्टी बांधकर कार्यालय पहुंचीं और अपना काम किया। मनोरमा कुमारी ने साफ तौर पर कहा कि उनका मकसद सरकारी काम रोकना नहीं है, बल्कि सरकार का ध्यान अधिकारियों की सुरक्षा की तरफ खींचना है।
यह विरोध प्रदर्शन बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर किया जा रहा है। केवल नौहट्टा ही नहीं, बल्कि अरवल, पूर्णिया के जलालगढ़ और सिमरी बख्तियारपुर जैसे इलाकों के बीडीओ भी इसी तरह का विरोध कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि चंपारण में छात्र प्रदर्शन के दौरान बीडीओ रितेश कुमार सिंह और दृष्टि पाठक पर हुए पथराव और उन्हें लगी चोटों के बाद अब वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बीडीओ संघ ने सरकार से मांग की है कि घायल अधिकारियों के इलाज और उनके कल्याण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उनकी मुख्य मांगों में ऑफिस और आवासों पर सशस्त्र पुलिस या स्थायी सुरक्षा गार्ड की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे, मेटल डिटेक्टर और अलार्म सिस्टम जैसे सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना शामिल है। साथ ही उन्होंने मांग की है कि फील्ड विजिट के दौरान सुरक्षा दी जाए और अधिकारियों के साथ मारपीट करने वालों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई हो।
अधिकारियों का मानना है कि अगर उन्हें लगातार धमकियों और हमलों का सामना करना पड़ेगा, तो जिले में विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो जाएगी। गौरतलब है कि बिहार के गृह विभाग ने पहले पुलिस कर्मियों को कानूनी सुरक्षा देने के लिए आदेश जारी किया था, लेकिन अब प्रशासनिक अधिकारियों अपनी सुरक्षा को लेकर सरकार से ठोस पहल की उम्मीद कर रहे हैं।