Bihar के मुजफ्फरपुर में यूपी की डांसर की संदिग्ध मौत, कमरे से मिले उंगलियों के निशान

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के चतुर्भुज स्थान इलाके में एक यूपी की डांसर का शव मिलने से सनसनी मच गई है। 22 साल की मुस्कान का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के चतुर्भुज स्थान इलाके में एक यूपी की डांसर का शव मिलने से सनसनी मच गई है। 22 साल की मुस्कान का शव उसके किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

मृतका मुस्कान कुमारी लखनऊ, उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और पिछले पांच सालों से यहाँ नर्तकी के रूप में काम कर रही थी। वह शादीशुदा थी और उसका बच्चा उसकी नानी के पास रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया है।

जांच के दौरान FSL टीम ने कमरे से उंगलियों के निशान और सिगरेट के टुकड़े जैसे अहम सबूत इकट्ठे किए हैं। पुलिस इस बात की पड़ताल कर रही है कि कमरे में मौजूद ये निशान किसके हैं। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या माना जा रहा है, लेकिन पुलिस अन्य पहलुओं को भी देख रही है।

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुस्कान का रामबाग इलाके के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह अक्सर उसके कमरे पर आता था। वहीं, मकान मालकिन ने बताया कि मुस्कान गौतम नाम के एक लड़के के साथ रहती थी, जो पिछले 40 से 50 दिनों से वहां नहीं दिख रहा है। पुलिस अब इन सभी संबंधों और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।