Bihar में होमस्टे खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना का लाभ ऐसे उठाएं

Bihar: अगर आपके घर में कुछ कमरे खाली पड़े हैं और आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बिहार सरकार आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने क

Bihar: अगर आपके घर में कुछ कमरे खाली पड़े हैं और आप अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बिहार सरकार आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आई है। राज्य सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए ‘मुख्यमंत्री होमस्टे प्रोत्साहन योजना 2026’ को मंजूरी दे दी है। इस योजना के जरिए लोग अपने घर को होमस्टे में बदलकर अच्छी कमाई कर सकते हैं और सरकार से आर्थिक मदद भी पा सकते हैं।

इस योजना के तहत होमस्टे शुरू करने वालों को 11 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाएगी। सरकार ने इसके लिए 25 करोड़ रुपये का बजट तय किया है और अगले पांच सालों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगभग 1,000 कमरों को होमस्टे के रूप में रजिस्टर करने का लक्ष्य रखा है। यह योजना राज्य के 16 जिलों के 34 प्रमुख पर्यटन स्थलों के आसपास लागू होगी, बशर्ते होमस्टे इकाई चिह्नित पर्यटन स्थल से 5 किलोमीटर के दायरे में हो।

विवरण सहायता राशि/शर्त
सामान्य सब्सिडी ₹2.5 लाख प्रति कमरा (अधिकतम 4 कमरे, कुल ₹10 लाख तक)
अतिरिक्त प्रोत्साहन महिलाओं, SHG और 18-25 वर्ष के युवाओं को ₹25,000 प्रति कमरा ज्यादा
कुल अधिकतम मदद ₹11 लाख तक
संचालन अवधि कम से कम 5 साल तक चलाना अनिवार्य
जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता और जमीन के कागज
आवेदन का तरीका बिहार पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण

आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। इच्छुक लोग बिहार पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने और वेरिफिकेशन के बाद, मंजूर की गई राशि तीन किस्तों में दी जाएगी।

हालांकि, इस योजना के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। सरकारी कर्मचारी और कॉन्ट्रैक्ट वर्कर इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। साथ ही, अगर कोई व्यक्ति पांच साल की समय सीमा पूरी होने से पहले होमस्टे बंद करता है, तो नियमों के मुताबिक सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि वापस ली जा सकती है।