Bihar में खेल क्रांति की शुरुआत, ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत खिलाड़ियों को मिले नियुक्ति पत्र
Patna: बिहार सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें नई पहचान दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशीनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इ
Patna: बिहार सरकार ने राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और उन्हें नई पहचान दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम, राजवंशीनगर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर उन्होंने ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ योजना’ के जरिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र और खेल छात्रवृत्ति के चयन पत्र सौंपे।
सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य राज्य की हर पंचायत से खेल प्रतिभाओं को खोजना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है। इस योजना के तहत उन खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इससे न केवल खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि ग्रामीण इलाकों के युवाओं में भी खेलों के प्रति रुझान बढ़ेगा।