Bihar में बेकाबू Scorpio ने तीन महिलाओं को रौंदा, हादसे के बाद सड़क जाम कर भारी बवाल

Madhubani: बिहार के मधुबनी जिले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक बेकाबू ब्लैक Scorpio ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में

Madhubani: बिहार के मधुबनी जिले में रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक बेकाबू ब्लैक Scorpio ने मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं को रौंद दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया और गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

यह हादसा 9 अगस्त 2026 की सुबह करीब 5:30 बजे बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के सरिसाब गांव के पास हुआ। घटना स्थल बेनीपट्टी-रहीका मुख्य मार्ग (State Highway 52) पर जगदंबा पेट्रोल पंप के नजदीक है। बताया जा रहा है कि नवटोली गांव की रहने वाली रीता देवी (42 वर्ष), किरण देवी (40 वर्ष) और फूलदई देवी (70 वर्ष) सुबह की सैर कर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के तुरंत बाद गाड़ी का ड्राइवर वाहन समेत मौके से फरार हो गया। एक साथ तीन मौतों की खबर मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। लोगों ने सड़क जाम कर दी, जिसकी वजह से सड़क के दोनों तरफ करीब एक-एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप्प हो गया।

सूचना मिलने पर बेनीपट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि एक महिला के परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। पुलिस अब फरार ड्राइवर और स्कॉर्पियो की तलाश में जुटी है।