Bihar के मढ़ौरा में 18 वर्षीय युवती लापता, शादी की नीयत से अपहरण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Bihar/Saran : सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से एक 18 साल की युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. युवती की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का अपहरण शादी की नीयत से किया गया है. इ

Bihar/Saran : सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र से एक 18 साल की युवती के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है. युवती की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का अपहरण शादी की नीयत से किया गया है. इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और पुलिस अब युवती की तलाश में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बाबु के असोईयां गांव की रहने वाली यह युवती 13 जून को मढ़ौरा जाने के लिए अपने घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. परिजनों ने जब काफी खोजबीन की और युवती का पता नहीं चला, तो उन्होंने थाने का दरवाजा खटखटाया. मां ने एक अज्ञात मोबाइल नंबर धारक पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है.

मढ़ौरा थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस उस मोबाइल नंबर की भी बारीकी से जांच कर रही है, जिसका जिक्र शिकायत में किया गया है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके.

इसी बीच सारण जिले में युवतियों के लापता होने की घटनाएं बढ़ती दिख रही हैं. 1 जुलाई को जिले के दो अलग-अलग गांवों से दो युवतियों के गायब होने के बाद पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. वहीं 4 जुलाई को दिघवारा क्षेत्र में भी शादी की नीयत से अपहरण का एक मामला दर्ज हुआ है, जिसमें विक्टर कुमार, विक्कू कुमार और सतीश कुमार नाम के तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.