Bihar में एंबुलेंस के जरिए शराब तस्करी का नया तरीका, हूटर बजाकर पुलिस को दे रहे थे चकमा, ड्राइवर गिरफ्तार

Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी के लिए लोग अजीब तरीके अपना रहे हैं। अब पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया। शराब की खेप ले जा रही गाड़ी में हूटर लगाया गया था ताकि पुलिस रास्ता दे दे और किसी

Bihar: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करी के लिए लोग अजीब तरीके अपना रहे हैं। अब पुलिस को चकमा देने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया। शराब की खेप ले जा रही गाड़ी में हूटर लगाया गया था ताकि पुलिस रास्ता दे दे और किसी को शक न हो।

यह मामला शेखपुरा जिले का है जहां पुलिस ने इस हथकंडे का पर्दाफाश किया। तस्करों ने एंबुलेंस को कवर बनाया और हूटर बजाते हुए शराब की डिलीवरी करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए गाड़ी को जब्त किया और शराब की खेप बरामद की। इस मामले में पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।