Bihar के खगड़िया में चलती ट्रेन से मोबाइल झपटा, यात्रियों ने चोर को 7KM तक खिड़की से लटकाया

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में एक मोबाइल चोर को यात्रियों ने जमकर सबक सिखाया। चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश एक चोर को बहुत महंगी पड़ी, जब यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और करीब 7 किलोमीटर तक ट्रेन की खिड़की से बाहर लटक

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में एक मोबाइल चोर को यात्रियों ने जमकर सबक सिखाया। चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश एक चोर को बहुत महंगी पड़ी, जब यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और करीब 7 किलोमीटर तक ट्रेन की खिड़की से बाहर लटकाकर रखा।

घटना के दौरान ट्रेन चल रही थी और चोर ने एक यात्री का मोबाइल झपटने की कोशिश की थी। यात्रियों ने तुरंत फुर्ती दिखाते हुए चोर को दबोच लिया। गुस्से में आए यात्रियों ने चोर का हाथ पकड़कर उसे ट्रेन की खिड़की से बाहर लटका दिया। यह स्थिति करीब 7 किलोमीटर तक बनी रही, जिससे चोर की हालत खराब हो गई।