Bihar में राजस्थान के दूल्हे से शादी के नाम पर ठगी, बंद कमरे में रचाई शादी और दुल्हन को अगवा कर ले गए बदमाश

Bihar/Khagaria: बिहार के खगड़िया में शादी के नाम पर ठगी का एक अजीब मामला सामने आया है। यहाँ राजस्थान के एक युवक को शादी का झांसा देकर करीब 1.95 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने न केवल पैसे ठगे, बल्कि बंद कमरे में फर्जी श

Bihar/Khagaria: बिहार के खगड़िया में शादी के नाम पर ठगी का एक अजीब मामला सामने आया है। यहाँ राजस्थान के एक युवक को शादी का झांसा देकर करीब 1.95 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने न केवल पैसे ठगे, बल्कि बंद कमरे में फर्जी शादी रचाकर दूल्हे और उसके परिवार को अपने जाल में फंसाया और फिर दुल्हन को लेकर फरार हो गए।

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब बदमाशों ने राजस्थान के एक युवक और उसके परिवार को शादी का प्रस्ताव दिया और उन्हें बिहार के मधेपुरा जिले के आलमनगर बुलाया। शादी की तैयारियों के नाम पर गैंग ने फोन के जरिए दूल्हे के परिवार से पहले 1.25 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद एक बंद कमरे में लड़की के साथ दूल्हे की शादी कराई गई, जो असल में गैंग की ही सदस्य थी।

शादी की रस्मों के बाद जब दूल्हा, दुल्हन और परिवार ऑटो से जा रहे थे, तभी बेलदौर थाना क्षेत्र के एक सुनसान रास्ते पर तीन मोटरसाइकिलों पर सवार करीब आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने जबरन दुल्हन को अगवा कर लिया और मौके से फरार हो गए। जब दूल्हे के परिवार ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके भाई के साथ मारपीट की जिससे वह घायल हो गया।

इतना ही नहीं, अपराधी दूल्हे और उसके भाई को एक सुनसान जगह पर बंधक बनाकर रखे रहे। वहां उन्होंने डरा-धमकाकर PayPhone के जरिए और 70,000 रुपये ट्रांसफर करवाए, जिसके बाद उन्हें छोड़ा गया। पीड़ित परिवार ने इस पूरी घटना की जानकारी बेलदौर पुलिस को दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।