Bihar के खगड़िया में सर्पदंश से किशोरी की मौत, अलमीरा से आइना निकालते समय काटा सांप
Khagaria: बिहार के खगड़िया जिले के डुमरिया बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक किशोरी की सर्पदंश की वजह से मौत हो गई। मृतका की पहचान आरुषि कुमारी के रूप में हुई है, जो इस साल मैट्रिक की परीक्षा देन
Khagaria: बिहार के खगड़िया जिले के डुमरिया बुजुर्ग गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक किशोरी की सर्पदंश की वजह से मौत हो गई। मृतका की पहचान आरुषि कुमारी के रूप में हुई है, जो इस साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी।
जानकारी के मुताबिक, आरुषि सुबह अपने कोचिंग जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान जब वह अलमीरा से आइना निकाल रही थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले जाने के लिए दौड़े, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई।