Bihar के कटिहार में कोसी नदी का जलस्तर गिरा, फिलहाल टला बाढ़ का खतरा
Bihar/Katihar : कटिहार के कुरसेला इलाके में कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट आने से बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। पिछले 24 घंटों में पानी का स्तर 28.45 सेंटीमीटर नीचे आया है, जिससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है। नदी
Bihar/Katihar : कटिहार के कुरसेला इलाके में कोसी नदी के जलस्तर में गिरावट आने से बाढ़ का खतरा फिलहाल टल गया है। पिछले 24 घंटों में पानी का स्तर 28.45 सेंटीमीटर नीचे आया है, जिससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
नदी के जलस्तर में कमी आने से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जो पिछले कुछ समय से बाढ़ की आशंका से डरे हुए थे। हालांकि, जिन क्षेत्रों में नदी के कटाव की समस्या है, वहां के लोग अब भी चिंतित हैं क्योंकि कटाव से जमीन और मकानों को खतरा बना रहता है। प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।