Bihar के जहानाबाद में खौफनाक वारदात, हाथ में मिट्टी लगी देख देवर ने भाभी का सिर धड़ से अलग किया
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मामूली बात पर गुस्से में आकर एक देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात इतनी भयानक थी कि आरोपी ने भाभी का सिर धड़ से अलग कर द
जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मामूली बात पर गुस्से में आकर एक देवर ने अपनी भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात इतनी भयानक थी कि आरोपी ने भाभी का सिर धड़ से अलग कर दिया।
जानकारी के मुताबिक घर में देवर और भाभी मौजूद थे। देवर ने भाभी से खाना मांगा, जिसके बाद भाभी थाली में खाना परोसने लगी। इसी दौरान देवर ने देखा कि भाभी के हाथ में हल्की सी मिट्टी लगी थी। इस बात को लेकर देवर अचानक आगबबूला हो गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
झगड़ा इतना बढ़ा कि देवर ने भाभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। गुस्से में उसने भाभी पर जानलेवा हमला किया और उनका सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।